डीग में मॉम्स वेलफेयर सोसायटी ने दो जरूरतमंद बेटियों का किया कन्यादान


नेत्रहीन पिता और पिता को खो चुकी बेटियों की शादी में भामाशाहों ने दिया सहयोग, गृहस्थी का जरूरी सामान और नकद राशि की भेंट

डीग। डीग में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए मॉम्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से दो जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान किया गया। दोनों बेटियों के विवाह में डीग के अनेक भामाशाहों ने सहयोग प्रदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। इनमें एक बेटी के पिता नेत्रहीन हैं और परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं, जबकि दूसरी बेटी के सिर से पिता का साया उठ चुका है।

यह भी पढ़ें:

विवाह के लिए गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया

मॉम्स वेलफेयर सोसायटी की इस पहल के तहत दोनों बेटियों को विवाह और गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान, वस्त्र, आभूषण और नकद राशि भेंट की गई। सोसायटी की अध्यक्ष ललिता अग्रवाल ने बताया कि दोनों बेटियों को 11-11 साड़ियां, दो-दो जोड़ी सूट, शॉल, स्वेटर, चार-चार जोड़ी पैंट-शर्ट, दो डबल बेड के गर्म कंबल, दो गर्म बेडशीट और 11-11 जोड़ी बर्तन दिए गए।

इसके अलावा दोनों बेटियों को कड़ाही, एक-एक जोड़ी लहंगे, दो जोड़ी चप्पल, श्रृंगार का सामान, एक सिलाई मशीन, चांदी की पायजेब, दो जोड़ी बिछुए, एक सोने का कोटा, पांच-पांच जोड़ी गिफ्ट आइटम और दो बैग भेंट किए गए। साथ ही प्रत्येक बेटी को 1100-1100 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई।

भामाशाहों के सहयोग से निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

अध्यक्ष ललिता अग्रवाल ने कहा कि मॉम्स वेलफेयर सोसायटी दोनों बेटियों के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मॉम्स ग्रुप की राधा अरोड़ा, माही अरोड़ा, सरोज शर्मा, कंचन सोनी, पूनम सोनी, गुंजन मित्तल, कांता माहवर, सरिता गोयल, राजरानी गर्ग, पुष्पा खंडेलवाल, प्रिंसिपल, सुरभि गर्ग, रेखा गर्ग, देवाशीष सेठी, मयंक, रीनू खंडेलवाल, वर्षा रुहेला एवं पूजा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *