डीग जिले में नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, 110 जीते


डीग जिले की 6 नगरीय निकायों के 180 वार्डों के परिणाम घोषित, भाजपा 65, कांग्रेस 4, बसपा 1 और निर्दलीय 110 प्रत्याशी विजयी

डीग, 14 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना संबंधित निकाय मुख्यालयों पर बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। जिले की 6 नगरीय निकायों के कुल 180 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार भाजपा के 65, कांग्रेस के 04, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का 01 तथा निर्दलीय 110 प्रत्याशी विजयी रहे। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सभी निकायों में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

डीग नगर परिषद में 40 वार्ड

डीग नगर परिषद के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवारों ने 24 वार्डों में, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 16 उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

वार्ड संख्या 1 से सोमनाथ अरोड़ा निर्दलीय, 2 से रघुवीर भाजपा, 3 से सुनीता देवी निर्दलीय, 4 से जगदीश प्रसाद निर्दलीय, 5 से हरेन्द्र सिंह भाजपा, 6 से विमलेश भाजपा, 7 से राजकुमार निर्दलीय, 8 से वर्षा शर्मा निर्दलीय, 9 से सीमा भाजपा, 10 से पायल कुमारी निर्दलीय, 11 से प्रियंका सिंह भाजपा, 12 से विजेन्द्र मीणा निर्दलीय, 13 से अनिल निर्दलीय, 14 से राहुल लवानिया भाजपा विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 15 से सविता निर्दलीय, 16 से सुरेश निर्दलीय, 17 से रवि कुमार निर्दलीय, 18 से महेश सैनी निर्दलीय, 19 से लोकेन्द्र सिंह निर्दलीय, 20 से लोकेन्द्र सिंह निर्दलीय, 21 से विकास कुमार निर्दलीय, 22 से मोनिका कुमारी निर्दलीय, 23 से मालती भाजपा, 24 से कामिनी भगवत कौशिक भाजपा तथा 25 से सुबोध कुमार पाराशर निर्दलीय विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 26 से प्रदीप कुमार निर्दलीय, 27 से गौरव कुमार भाजपा, 28 से इन्द्रजीत भाजपा, 29 से प्रीति नागर निर्दलीय, 30 से गौरव सोनी भाजपा, 31 से अर्पित भाजपा, 32 से चन्द्रशेखर निर्दलीय, 33 से राघवेन्द्र सिंह निर्दलीय, 34 से पुष्पेन्द्र कुमार निर्दलीय, 35 से उषा भाजपा, 36 से संतोष निर्दलीय, 37 से धर्मेन्द्र भाजपा, 38 से देवेन्द्र सिंह निर्दलीय, 39 से पूर्णिमा कुमारी भाजपा तथा वार्ड संख्या 40 से आलोक कुमार भाजपा विजयी हुए हैं।

नगर पालिका कामां में 35 वार्ड

नगर पालिका कामां के 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 21 वार्डों में, भाजपा के 13 तथा कांग्रेस का 01 प्रत्याशी विजयी रहा है।

वार्ड संख्या 1 से विमलेश भाजपा, 2 से महेश कुमार भाजपा, 3 से मंजू शर्मा भाजपा, 4 से मान सिंह भाजपा, 5 से बृजेन्द्र सिंह लोधा निर्दलीय, 6 से सरजू निर्दलीय, 7 से कल्पना भाजपा, 8 से रिंकू सैनी निर्दलीय, 9 से जोगेन्द्र कुमार निर्दलीय, 10 से फकरुद्दीन कांग्रेस विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से रेखा शर्मा भाजपा, 12 से मंजू सोनी निर्दलीय, 13 से सपना निर्दलीय, 14 से सरमन निर्दलीय, 15 से त्रिभुवन सिंह भाजपा, 16 से चंचल निर्दलीय, 17 से श्याम सुंदर भाजपा, 18 से सीताराम निर्दलीय, 19 से चमन निर्दलीय, 20 से संजय भाजपा विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से दिलीप निर्दलीय, 22 से सत्यदेव निर्दलीय, 23 से लक्ष्मी देवी निर्दलीय, 24 से लखन लाल भाजपा, 25 से अगना निर्दलीय, 26 से मनीष भाजपा, 27 से शिवराम निर्दलीय, 28 से मोती निर्दलीय, 29 से निरंजन लाल निर्दलीय, 30 से पूजा कोली भाजपा, 31 से शारदा निर्दलीय, 32 से सुरेश चंद भाजपा, 33 से साबिर निर्दलीय, 34 से ममता निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 35 से रूपा निर्दलीय विजयी रही हैं।

नगर पालिका कुम्हेर में 25 वार्ड

नगर पालिका कुम्हेर के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 13 वार्डों में, भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 02 प्रत्याशी विजयी रहे हैं।

वार्ड संख्या 1 से बाबिता कुमारी शर्मा निर्दलीय, 2 से काजल फौजदार निर्दलीय, 3 से पूनम भाजपा, 4 से नृपेश कुमार गुप्ता निर्दलीय, 5 से खैम चंद सैनी भाजपा, 6 से मुकेश निर्दलीय, 7 से अरविन्द भाजपा, 8 से लवेंदु जायसवाल भाजपा, 9 से कमला देवी भाजपा, 10 से बलदेव शर्मा भाजपा विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से सुनीता निर्दलीय, 12 से भारत नागर भाजपा, 13 से दिव्यांग भाजपा, 14 से नेहा फौजदार कांग्रेस, 15 से जगन्नाथ सैनी निर्दलीय, 16 से प्रताप सिंह निर्दलीय, 17 से अनीता निर्दलीय, 18 से धवन फौजदार निर्दलीय, 19 से कल्पना निर्दलीय, 20 से रूप सिंह भाजपा विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से गौरव सिंह भाजपा, 22 से बंटी कुमार निर्दलीय, 23 से विमला कांग्रेस, 24 से सुगन सिंह निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 25 से ललाराम निर्दलीय विजयी हुए हैं।

नगर पालिका बृजनगर में 35 वार्ड

नगर पालिका बृजनगर के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 23 वार्डों में, भाजपा के 10, बसपा का 01 तथा कांग्रेस का 01 प्रत्याशी विजयी रहा है।

वार्ड संख्या 1 से प्रदीप सिंह निर्दलीय, 2 से कमला निर्दलीय, 3 से मोहम्मद अजाद निर्दलीय, 4 से अकरम हुसैन पंवार निर्दलीय, 5 से वेद प्रकाश भाजपा, 6 से रामअवतार निर्दलीय, 7 से बबली सैनी भाजपा, 8 से रूचि गुप्ता भाजपा, 9 से गीता सैनी निर्दलीय, 10 से ताराचंद निर्दलीय विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से जगदीश निर्दलीय, 12 से ब्रह्मा कुमार फतेहपुरिया निर्दलीय, 13 से बबीता निर्दलीय, 14 से सबाना बसपा, 15 से रूपा निर्दलीय, 16 से रामवती भाजपा, 17 से जितेन्द्र सोनी निर्दलीय, 18 से प्रदीप कुमार निर्दलीय, 19 से यादराम निर्दलीय, 20 से आशा निर्दलीय विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से राम अवतार मित्तल भाजपा, 22 से भान सिंह भाजपा, 23 से विनिता देवी भाजपा, 24 से उदय सिंह सैनी भाजपा, 25 से बाबूलाल महावर निर्दलीय, 26 से निशा कुमारी निर्दलीय, 27 से कमला देवी निर्दलीय, 28 से अकरम खान कांग्रेस, 29 से ओम प्रकाश निर्दलीय, 30 से योगेन्द्र कुमार निर्दलीय विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 31 से कैलाश चंद भाजपा, 32 से नत्थी लाल मिश्रा भाजपा, 33 से विजय कांत पाठक निर्दलीय, 34 से प्रदीप कुमार गर्ग निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 35 से देवेन्द्र सिंह निर्दलीय विजयी हुए हैं।

नगर पालिका पहाड़ी में 20 वार्ड

नगर पालिका पहाड़ी के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 13 वार्डों में तथा भाजपा के 07 उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

वार्ड संख्या 1 से वीरेन्द्र सिंह निर्दलीय, 2 से साबरिन निर्दलीय, 3 से अनिल निर्दलीय, 4 से राधेश्याम निर्दलीय, 5 से नरवदा भाजपा, 6 से बाबूलाल भाजपा, 7 से देवदत्त निर्दलीय, 8 से उम्मर मोहम्मद निर्दलीय, 9 से अनवर निर्दलीय, 10 से शिव ओम निर्दलीय विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से शिशुपाल भाजपा, 12 से लक्ष्मण सिंह निर्दलीय, 13 से पिंकी कुमारी भाजपा, 14 से श्यामवती भाजपा, 15 से श्यामवीर निर्दलीय, 16 से भगवान सिंह भाजपा, 17 से शहजादी देवी निर्दलीय, 18 से सोनिया देवी निर्दलीय, 19 से मनीष कुमार भाजपा तथा वार्ड संख्या 20 से बुध्दो निर्दलीय विजयी हुए हैं।

नगर पालिका सीकरी में 25 वार्ड

नगर पालिका सीकरी के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 16 वार्डों में तथा भाजपा के 09 उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

वार्ड संख्या 1 से रामअवतार निर्दलीय, 2 से जाकरा बानो निर्दलीय, 3 से रजनी भाजपा, 4 से शारदा देवी निर्दलीय, 5 से कालीचरण निर्दलीय, 6 से गौरव भाजपा, 7 से चंचल भाजपा, 8 से कुलभूषण भाजपा, 9 से रजनी भाजपा, 10 से चन्द्रशेखर निर्दलीय विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से अंजली वर्मा निर्दलीय, 12 से प्रियंका दुआ निर्दलीय, 13 से राधा निर्दलीय, 14 से हेमा रानी निर्दलीय, 15 से रवनीत कौर भाजपा, 16 से मोहब्बत निर्दलीय, 17 से महेन्द्र कुमार निर्दलीय, 18 से इब्राहिम खान निर्दलीय, 19 से रविन्द्र कुमार निर्दलीय, 20 से लतेश भाजपा विजयी रहे हैं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से अमरत पाल सिंह निर्दलीय, 22 से विद्या कुमावत भाजपा, 23 से राजेश निर्दलीय, 24 से हलीमा निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 25 से किशन देई भाजपा विजयी हुए हैं।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *