आरक्षण काउंटर शुरू होने से डीग के यात्रियों को अब गोवर्धन और अलवर नहीं जाना पड़ेगा, लोगों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
डीग। अमर दीप सेन। डीग रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण (रिजर्वेशन) काउंटर शुरू होने के साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय नागरिकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा रेलवे प्रशासन और इस मांग को उठाने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
खून से पत्र लिखकर उठाई थी मांग
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे, आगरा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम खून से पत्र लिखकर डीग रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की शुरू करने की मांग की थी। ज्ञापन देने के तीन दिन बाद रेलवे प्रशासन ने डीग रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 13 जुलाई से आरक्षण काउंटर प्रारंभ कर दिया।
काउंटर खुलने से यात्रियों को मिली बड़ी राहत
गिरीश शर्मा ने बताया कि आरक्षण काउंटर का औपचारिक उद्घाटन 17 जुलाई को प्रस्तावित है, लेकिन उससे पहले ही 13 जुलाई से इसकी शुरुआत होने पर डीगवासियों में उत्साह देखने को मिला। अब यात्रियों को टिकट आरक्षण के लिए गोवर्धन या अलवर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
पहले दिन हुए सात टिकट आरक्षण
आरक्षण काउंटर शुरू होते ही सोमवार को यात्रियों ने इसका लाभ उठाया। पहले ही दिन सात यात्रियों ने आरक्षण कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और रेलवे सेवाएं पहले से अधिक सुविधाजनक बनेंगी।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।