हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा का प्रण लिया, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा मेला ग्राउंड
डीग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राजनीतिक एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा को समर्पित ‘विकसित भारत संकल्प सभा—सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन बुधवार को डीग मेला ग्राउंड स्थित नेहरू पार्क में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मेला ग्राउंड गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मुरारी लाल पाराशर के नेतृत्व में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विकसित भारत का संकल्प हर नागरिक की जिम्मेदारी
सभा को संबोधित करते हुए डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राजनीतिक एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा देश के विकास और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण की यात्रा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता की सामूहिक जिम्मेदारी है। डीग जिले के भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भरता पर जोर
कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा ने कार्यकर्ताओं में राष्ट्रसेवा, संगठन और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का संदेश पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
युवाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राजनीतिक एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण अध्याय है।
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प सभा—सेवा ज्योति यात्रा’ में डीग जिले के हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि डीग जिले का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने, जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति अर्पित गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, राजेन्द्र खण्डेलवाल, हरेन्द्र सिंह, बबलू सोनी, गौरव सोनी, दाऊदयाल नसवारिया, जगदीश टकसालिया, लखपत गुर्जर, रघुवीर गुर्जर, भावना गांधी, प्रीति गर्ग, विनिता पचौरी, पवन खण्डेलवाल, ललित तिवारी, अनिल एडवोकेट, जतिन गुप्ता, महामोहन उपाध्याय, सर्वेश अरोड़ा, शिवकुमार सैनी, लोकेश शर्मा, गोपाल इन्दोलिया, खेमचंद कोली और नानक साखला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
आवाज़ आपकी न्यूज़
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।