कुमाऊं आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की।
नैनीताल। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नरी परिसर, नैनीताल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे उत्साह और लगन के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधारोपण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने मंडलवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प है। यदि प्रत्येक नागरिक इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाए तो हरित और स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
दीपक रावत ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। साथ ही उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

नैनीताल, उत्तराखंड
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।