नदबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान


शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

नदबई। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

अभियान की शुरुआत से पूर्व एक निजी आवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लगाए पौधे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और संरक्षण का संकल्प लेते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिनसिनवार, विशंभरदयाल शर्मा, गोविंद प्रसाद शर्मा, विष्णु शर्मा, अलीमुद्दीन चिड्डा, विष्णुदत्त शर्मा तथा पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *