सवाई माधोपुर| पी एम जी एस वाई योजना के अन्तर्गत सुदृढ़ीकरण और नविनीकरण के तहत स्वीकृत रोड जिसका कार्य 02-10-2020 को प्रारंभ कर 01-08-2021 को पुर्ण होना था परन्तु विभागिय उदासिनता के चलतै रोड लगभग पुरे एक साल बाद 2022 में बनाकर कम्पलिट किया गया। जब रोड का डामरीकरण किया जा रहा था तो स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व सरपंच भैरूलाल मीना ने इस रोड के घटिया निर्माण का मुद्दा उठाया था और उच्च अधिकारियों को शिकायत की थी पर हुआ कुछ नहीं। रोड ठेकेदार मैसर्स द्वारा दास अग्रवाल AA श्रैणी ठेकेदार बिकानेर द्वारा निर्माण कार्य जैसे तैसे पूर्ण कर दिया और कोई जांच नहीं हुई। और इसका परिणाम ये हुआ की रोड मात्र बारह महिनों में ही गढ्डों में तब्दील हो गयी और अभी तो यह हालात हैं की रोड पर किये गये नाममात्र के डामरीकरण का नामोनिशान ही मिट गया है।
रोड पर साइडों में ग्रेवल डालकर रोलर से दबाना था जो बिलकुल नहीं किया गया जिसके कारण बरसात से रोड की मिट्टी कट गयी और रोड में जानलैवा गहरे गड्ढे बन गये जो कभी भी जनहानि का कारण बन सकते हैं। विभाग इन गहरे गड्ढों में केवल मिट्टी डलवाकर इतिश्री कर लैता है जो आमजन के लिए बहुत घातक साबित हो सकते हैं।
ग्राम जटावती में कहीं भी पानी निकासी के लिए रोड के दोनों ओर बनाई जाने वाली नालियों का निर्माण नही किया गया है और जो नालियां ग्राम पंचायत हथडोली द्वारा वर्ष 2015-16 में बनावाई गयी थी उनमें भी ठेकेदार ने मिट्टी भर अवरूद्ध कर दिया जिससे पानी रोड पर भरा रहता है। अनेक बार इस रोड के खराब होने की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को की जा चुकी है परन्तु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही की गयी है।

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।