भीलवाड़ा में कथक रिकॉर्डधारी दिव्यांशा सोमानी का सम्मान, डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाया कीर्तिमान


महज 4.22 सेकंड में कथक के नौ नवरस प्रस्तुत कर रिकॉर्ड बनाने वाली दिव्यांशा सोमानी का कुलदेवी बधर माता सेवा समिति ने किया अभिनंदन।

भीलवाड़ा। कथक रिकॉर्डधारी दिव्यांशा सोमानी का कुलदेवी बधर माता सेवा समिति की ओर से भव्य सम्मान किया गया। शहर के भूपालगंज निवासी दिव्यांशा सोमानी ने कथक नृत्य में अद्वितीय उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने कथक के नौ नवरस—श्रृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत रस—को मात्र 4.22 सेकंड में प्रस्तुत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि को 14 मई 2026 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया।

कुलदेवी बधर माता सेवा समिति ने किया सम्मानित

कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि 29 अगस्त 2008 को जन्मी दिव्यांशा ने कम उम्र में अपनी प्रतिभा, समर्पण और कठिन परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समिति के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में उनके निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान दिव्यांशा का मेवाड़ी पगड़ी, उपरना, तिलक, कुलदेवी की तस्वीर एवं सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

परिवार और समाज ने जताया गर्व

सम्मान समारोह में दिव्यांशा के पिता राम अवतार सोमानी, माता सविता सोमानी, दादा सुरेश एवं दिनेश, दादी तारा देवी और शांता देवी, भाई प्रखर, चाचा श्याम तथा चाची पूनम सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी उपलब्धि

समिति के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने कहा कि दिव्यांशा की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल भीलवाड़ा बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सोमानी, बद्रीलाल सोमानी, जतन हिंगड़, बालमुकुंद सोमानी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *