डॉ गणपत लाल यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिलाध्यक्ष नियुक्त


सवाई माधोपुर 5 अगस्त। जिला मुख्यालय के समाज सेवी डॉ गणपत लाल वर्मा को मानव समाज के प्रति जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ आपकी सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया ने संगठन का सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
डॉ तरुण बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आर पी चंद्र आईएएस रिटायर्ड, ओ.पी.लांग्यान आईएएस रिटायर्ड, श्रीराम ब्याडवाल शिक्षाविद, महासचिव डॉ इलियास अहमद, राष्ट्रीय विधि सलाहकार उल्हास हेबिज जर्ज, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा, प्रदेश संयुक्त सचिव कैलाश सिसोदिया व समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद डॉ गणपत लाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त  किया है। डॉ गणपत लाल वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now