नदबई के ईडी अधिकारी दाऊ दयाल उपाध्याय का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


32 वर्षीय प्रवर्तन अधिकारी दाऊ दयाल उपाध्याय के असामयिक निधन से नदबई और पैतृक गांव नामखेड़ा में शोक, परिजनों और परिचितों ने जताया दुख।

नदबई। नदबई के ईडी अधिकारी दाऊ दयाल उपाध्याय का दिल्ली में निधन हो गया। 32 वर्षीय दाऊ दयाल उपाध्याय, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, के असामयिक निधन की खबर मिलते ही नदबई कस्बे और उनके पैतृक गांव नामखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।

दाऊ दयाल उपाध्याय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली मुख्यालय में प्रवर्तन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे मूल रूप से गांव नामखेड़ा के निवासी थे तथा वर्तमान में उनका परिवार नदबई के कटरा क्षेत्र स्थित पुरानी पीएनबी वाली गली में निवास करता है।

परिवार में शोक का माहौल

दाऊ दयाल उपाध्याय के पिता मोहनलाल उपाध्याय नदबई के कटरा क्षेत्र में मोहन प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करते हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

वर्ष 2021 में उनका विवाह हुआ था। उनकी पत्नी वेनू शर्मा आयकर विभाग, जयपुर मुख्यालय में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

क्षेत्र में शोक की लहर

दाऊ दयाल उपाध्याय के निधन की खबर फैलते ही नदबई और नामखेड़ा क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *