रोडवेज बस की चपेट से आठ बर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम


घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने किया जाम लगाने का प्रयास, पुलिस की समझाइस पर निपटा मामला

नदबई। नदबई लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव टोहिला में रविवार सुबह करीब आठ बजे रोडवेज बस की चपेट से आठ बर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं परिजन व ग्रामीणों ने रोडवेज बस के टायर पंक्चर करते हुए सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस सीओ अमरसिंह राठौड़ व थाना प्रभारी विजय सिंह की समझाइस पर मामला निपटा। लखनपुर थाना पुलिस ने नदबई जिला चिकित्सालय में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा देख, बस चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग वाहनों से सवारियों को गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं, रोडवेज बस को सुरक्षा की दृष्टि से कब्जे में लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सीकरी थाना क्षेत्र के गांव आरिका जाटव पुत्री धारासिंह अपने मामा की शादी के चलते अपने माता-पिता के साथ लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव सेवला आई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे ननिहाल के घर से समीपवर्ती दूसरे घर में हो रहे समारोह में शामिल होने जा रही। इसी दौरान भरतपुर डिपो की वैर-भरतपुर रोडवेज बस की चपेट से बच्ची की मौके पर मौत हो गई। समारोहस्थल के समीप हादसे होने से अफरा-तफरी मच गई। परिजन व ग्रामीणों ने बस चालक-परिचालक को पकडने का प्रयास किया। लेकिन, चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए।
घटना से गुस्साएं परिजन व ग्रामीणों ने रोडवेज बस के टायर पंक्चर करते हुए सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइस करते हुए मामले को निपटाया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now