सवाई माधोपुर में एग्रीक्लिनिक की स्थापना: अब किसानों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे खेती के वैज्ञानिक समाधान


सवाई माधोपुर, 29 अप्रैल। पंकज शर्मा। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुपालन में सवाई माधोपुर के किसानों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) परिसर में नवनिर्मित एग्रीक्लिनिक का संचालन शुरू हो गया है। यह केंद्र किसानों के लिए एक समेकित सेवा केंद्र (Integrated Service Center) के रूप में कार्य करेगा, जहाँ खेती से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक और त्वरित समाधान प्रदान किया जाएगा।

मृदा परीक्षण और कीट नियंत्रण की सुविधा एग्रीक्लिनिक प्रभारी डॉ. किशन लाल गुर्जर ने बताया कि इस केंद्र पर मुख्य रूप से मृदा परीक्षण (Soil Testing) की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से खेत की उर्वरता जाँची जाएगी और किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी जाएगी। साथ ही, फसलों में लगने वाले कीट और रोगों की पहचान कर उनके उपचार के वैज्ञानिक उपाय सुझाए जाएंगे।

आय बढ़ाने के लिए मिलेगा विशेष मार्गदर्शन संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीना के अनुसार, एग्रीक्लिनिक में किसानों को उन्नत बीज, फसल चक्र, आधुनिक सिंचाई तकनीक, बागवानी और पशुपालन को मिलाकर समेकित कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे न केवल लागत में कमी आएगी, बल्कि किसानों की आय में भी स्थायी वृद्धि होगी।

खेतों का भ्रमण करेंगे विशेषज्ञ यदि किसानों की समस्या बड़ी है, तो कृषि विभाग के अधिकारी स्वयं खेतों का भ्रमण कर मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराएंगे। इस पहल से जिले में कृषि सेवाओं का ढांचा मजबूत होगा और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

यह भी पढ़ें: जनगणना-2027: 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’, कलक्टर काना राम ने नागरिकों से की डिजिटल भागीदारी की अपील


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now