श्मसान स्थल पर पानी भरा होने से दाहसंस्कार में भी मशक्कत, उपतहसील लखनपुर में विकास की बानगी
नदबई क्षेत्र के गांव लखनपुर में दिल्ली पुलिस के रिटा. एएसआई के शव को कीचड़ युक्त रास्ते से श्मसान स्थल ले जाना पडा तो दूसरी ओर श्मसान स्थल में पानी जमा होने से ग्रामीण व परिजनों को दाहसंस्कार में भी मशक्कत का सामना करना पड गया। हालांकि, बाद में श्मसान स्थल के एक कोने में बुजुर्ग के शव का दाहसंस्कार तो किया गया। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की बानगी खुलकर सामने आ गई।
विभागीय सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस के रिटा. एएसआई ओमप्रकाश सिंह पुत्र जोरमल सिंह की मौत होने के बाद, परिजन व ग्रामीणों को शव के दाहसंस्कार के लिए मजबूरीवश कीचड़ के रास्ते से जाना पड़ा। कीचड़ युक्त रास्ते से निकलने के बाद श्मसान स्थल पर पानी देख, एक बार ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई। लेकिन, बाद में ग्रामीणों की समझाइस पर परिजनों ने श्मसान स्थल के एक कोने में ही रिटा. एएसआई के शव का विधिवत प्रक्रिया से दाहसंस्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि, सडक निर्माण व श्मसान स्थल की मरम्मत को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी व पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। लेकिन, समस्या समाधान नही हुआ।


Bharatpur, Rajasthan