निःशुल्क नेत्र जांच शिविर: 80 मरीजों की जांच, 5 का मुफ्त ऑपरेशन


डीग के नाहरौली ठाकुर गांव में आयोजित शिविर में नेत्र जांच, चश्मा वितरण और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया

डीग, 26 जून। कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा ग्राम नाहरौली ठाकुर में कुंडा मंदिर, बड़े स्कूल के सामने निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर महंत श्री कमलदास बाबा, नाहरौली सरपंच श्री शिवसिंह, पंडित भवानीशंकर शर्मा, राजेश फौजदार एवं समस्त ग्रामवासियों के सानिध्य में आयोजित हुआ।

विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं

शिविर का संचालन कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के डीग जिला प्रभारी भानु जोशी, नेत्र विशेषज्ञ स्नेहा, अतुल कुमार तथा अत्याधुनिक वातानुकूलित वाहन चालक ऋषि राजपूत द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने पहुंचे और संस्थान की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया।

80 मरीजों की स्क्रीनिंग, 16 में मोतियाबिंद की जांच

शिविर में कुल 80 लोगों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 16 मरीजों की मोतियाबिंद संबंधी विस्तृत जांच की गई। इसके अलावा 8 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

आंखों में खुजली एवं पानी आने की समस्या से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

5 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया

शिविर समाप्त होने के बाद 5 मरीजों को अत्याधुनिक वातानुकूलित सचल वाहन के माध्यम से कल्याणं करोति नेत्र हॉस्पिटल, गोवर्धन-मथुरा रोड (जचौदा) भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। संस्थान द्वारा मरीजों को जांच से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्रामवासियों ने की सराहना

शिविर के सफल आयोजन पर समस्त ग्रामवासियों ने कल्याणं करोति नेत्र संस्थान की इस जनसेवा की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *