भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई वार्डों में नुक्कड़ सभाएं, चौथी बार नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनाने की अपील
गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने समस्त प्रत्याशियों के कार्यालय उद्घाटन और प्रचार-प्रसार के साथ जनसमर्थन जुटाने का अभियान तेज किया। इसी क्रम में शहर के अनेक वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं के माध्यम से आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मत एवं समर्थन देने की अपील की गई।
नगर निकाय चुनाव मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के साथ-साथ जनसमर्थन जुटाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वार्ड संख्या 19 में आशा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इसके अलावा वार्ड संख्या 38 के प्रत्याशी अजय वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन तथा वार्ड संख्या 16 के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। वहीं, वार्ड संख्या 10, वार्ड संख्या 21 सहित अनेक वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
नगर परिषद में भाजपा बोर्ड की अपील
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्रीय एवं राज्य में भाजपा सरकार के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गंगापुर शहर के विकास और प्रदेश स्तर पर सरकार से अधिक बजट प्राप्त करने के लिए गंगापुर शहर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना अति आवश्यक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने इस अवसर पर विनम्रतापूर्वक प्रत्येक वार्ड के आमजन से मत एवं समर्थन के माध्यम से गंगापुर नगर परिषद में चौथी बार भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।
11 सितंबर को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
नगर निकाय संयोजक एवं वर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान प्रारंभिक समय में कांग्रेस का कार्यकाल होने के कारण स्थानीय विधायक ने किसी प्रकार का बजट नगर परिषद को नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार विकास कार्यों की अनदेखी के चलते आगामी 11 सितंबर को गंगापुर शहर की जनता अपने मत एवं समर्थन से विकास कार्यों को लेकर संवेदनशीलता के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
शिवरतन अग्रवाल ने निकाय चुनाव के दौरान आमजन से विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने से शहर के विकास के लिए आवश्यक बजट प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किए जा सकेंगे।
कई भाजपा पदाधिकारी और प्रत्याशी रहे मौजूद
कार्यक्रम का मंच संचालन मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, ओमी कटारिया और गोपीनाथ चर्चित सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, प्रत्याशी विकास सैनी, चेतराम गुर्जर और करण कटारिया सहित विभिन्न वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहे। प्रत्येक कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशियों के साथ प्रबुद्धजन, महिला, पुरुष एवं युवा भी मौजूद रहे।
इस दौरान अलग-अलग वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं और चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आमजन से आगामी निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने तथा नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।