14 गौ रक्षकों के आजीवन कारावास का विरोध | Gangapur City Gau Rakshak Protest


गंगापुर सिटी में 29 जून को सर्व हिंदू समाज और गौ सेवक एसडीएम कार्यालय पहुंचकर 14 गौ रक्षकों के समर्थन में ज्ञापन सौंपेंगे

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के विरोध में गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में 29 जून, सोमवार को विशाल एकत्रीकरण एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर के गौ सेवक, सर्व हिंदू समाज तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

29 जून को एसडीएम कार्यालय पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

जानकारी के अनुसार 29 जून, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे सभी गौ सेवक, सर्व हिंदू समाज तथा समस्त हिंदू संगठन एसडीएम कार्यालय, गंगापुर सिटी पहुंचेंगे। यहां 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास की सजा के विरोध में विशाल ज्ञापन सौंपा जाएगा।

गौ सेवकों और समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी गौशालाओं की इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर के गौ सेवक, समाज के प्रतिनिधि तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग इस विरोध कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा गौ माता के सम्मान और गौ रक्षा के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

गौ रक्षा के समर्थन में दिया जाएगा संदेश

आयोजकों की ओर से कार्यक्रम के माध्यम से “गौ रक्षकों के सम्मान में समाज का अभिमान है, गौ रक्षा पर वार नहीं सहेंगे” का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से रखेंगे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *