किन्नरों की चौथ वसूली पर सर्व समाज की बैठक | Gangapur City Community Meeting


5 जुलाई को अग्रवाल भवन ट्रस्ट में सर्व समाज की बैठक होगी, जिसमें किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर कथित चौथ वसूली पर चर्चा की जाएगी

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। परिवारों में किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर कथित रूप से अवैध चौथ वसूली किए जाने के संदर्भ में सर्व समाज की बैठक 5 जुलाई, रविवार को शाम 6:00 बजे अग्रवाल भवन ट्रस्ट (अग्रवाल धर्मशाला) में आयोजित की जाएगी। बैठक में इस विषय पर चर्चा करते हुए संयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

5 जुलाई को होगी सर्व समाज की बैठक

अग्रवाल समाज जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला ने बताया कि 5 जुलाई, रविवार को शाम 6:00 बजे अग्रवाल भवन ट्रस्ट (अग्रवाल धर्मशाला) में सर्व समाज की बैठक रखी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य किन्नरों द्वारा परिवारों में बधाई एवं शुभकामनाएं देने के नाम पर कथित रूप से की जा रही अवैध चौथ वसूली के विषय पर विचार-विमर्श करना है।

पहले भी प्रशासन को दिया जा चुका है लिखित पत्र

गोविंद प्रसाद बरनाला ने बताया कि इस विषय को लेकर पहले भी प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद इस संबंध में सर्व समाज की ओर से संयुक्त रूप से चर्चा करने का निर्णय लिया गया है, ताकि आगे की कार्रवाई को लेकर सामूहिक सहमति बन सके।

बैठक में संयुक्त रूप से लिया जाएगा निर्णय

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को आयोजित बैठक में सर्व समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से निर्णय लिया जाएगा। साथ ही इस विषय को लेकर निर्धारित फिक्स राशि तय करने पर भी विचार किया जाएगा।

सर्व समाज के प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील

बैठक में सर्व समाज के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव रखने की अपील की गई है, ताकि सामूहिक निर्णय लिया जा सके।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *