समाजसेवी से कथित मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कलेक्टर-एसपी ने दिया आश्वासन


कुंडेरा थाना में समाजसेवी के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

सवाई माधोपुर।पंकज शर्मा। ग्राम रावल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज मीणा के साथ कुंडेरा थाना में हुई कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 26 जून को हेमराज मीणा गांव के एक मामले में फरियादी के रूप में कुंडेरा थाना पहुंचे थे। हेमराज ने जिला कलेक्टर को बताया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ मारपीट की गई तथा उन्हें शांति भंग की कार्रवाई में निरुद्ध कर लॉकअप में बंद कर दिया गया।

पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट एवं दुर्व्यवहार के आरोप

हेमराज मीणा ने आरोप लगाया कि कुंडेरा थानाधिकारी राकेश शर्मा, सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह, थाने में तैनात शिवपाल तथा 4–5 अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन लॉकअप में बंद किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि कोई नागरिक फरियादी बनकर थाना जाता है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए, प्रताड़ना नहीं। उन्होंने कहा कि कानून का दुरुपयोग और पुलिस की मनमानी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कलेक्टर एवं एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

इस दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रामगोपाल गुणसरिया, एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी, रामसिंह सरपंच, एडवोकेट लाखन सिंह, शिवपाल, हरकेश, भेरूलाल, यशवंत भूप्रेमी, अवधेश शर्मा, मनोज सैनी, रतनलाल, ओमप्रकाश मीणा, मीणा, मानसिंह, कमलेश मीणा, हीरालाल, संजय, रईस सहित अनेक ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *