भीलवाडा (पंकज पोरवाल)। जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा स्मार्ट सीटी ग्रुप अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा के नेतत्व में कमला पाम, द्वारिका कॉलोनी व कांचीपुरम में बढ़ती गर्मी के कारण पक्षीयों के भोजन और पानी के लिए 251परिन्डे लगाये गये । सचिव अविनाश माथुर ने कहा की इसके अभाव में पक्षी भटकते हैं और कई बार निर्जलीकरण के कारण उनकी जान भी चली जाती है। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के स्पेशल कमेठी मेम्बर सुरेंद्र जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के एल गिल्होत्रा, सुभाष अरोड़ा, महेश विजयवर्गीय, गणपत बोहरा, महेन्द्र राठी, संस्थापक सदस्य एस एम गुप्ता, गौ भक्त सुभाष दूदानी, उमेश बिश्नोई आदि सदस्य उपस्थित थे।