मलारना डूंगर: भाजपा मंडल की बैठक में बनी रणनीति
राधा मोहन जी मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं को किया गया लामबंद, सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं के प्रचार का आह्वान
मलारना डूंगर, बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी।: उपखंड मुख्यालय स्थित श्री राधा मोहन जी महाराज मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना कार्यकर्ता का दायित्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी ने कहा कि राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘ग्राम रथ’ के माध्यम से प्रत्येक पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दें।
अधिकारियों की मौजूदगी में हो रहा समाधान मीडिया प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम रथ के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहते हैं। वे लोगों की समस्याओं को सुनकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। सरकार जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है और प्रत्येक कार्यकर्ता का यह नैतिक दायित्व है कि वह पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाने में मदद करे।
बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में मीडिया प्रभारी अमित कुमार शर्मा, बाबूलाल सैनी, लल्लू लाल सैनी, महेंद्र पुरबिया, रूपसिंह गुर्जर, बृज मोहन जांगिड़, ओम प्रकाश मंगल, लखन प्रजापत, सुरेन्द्र सैनी, मीठा लाल सैनी, राजू लाल सैनी, बृजेश सैनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।