कूनो से भटककर रणथंभौर पहुंचे चीते ‘KP2’ को किया गया ट्रैंकुलाइज, 23 दिन बाद वापस मध्य प्रदेश रवाना


सवाई माधोपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से रास्ता भटककर राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे चीते ‘KP2’ का सफर अब समाप्त हो गया है। वन विभाग की कड़ी निगरानी के बीच शुक्रवार को कूनो की विशेषज्ञ टीम ने रणथंभौर की फलोदी रेंज के काला कुआं क्षेत्र में चीते को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज (बेहोश) किया। इसके तुरंत बाद टीम चीते को लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस पिछले 23 दिनों से यह चीता रणथंभौर और आसपास के रिहायशी इलाकों में घूम रहा था। विशेष रूप से कैलाशपुरी गांव के अमरूदों के बगीचों में चीते की मौजूदगी से किसानों और ग्रामीणों में भारी दहशत थी। ग्रामीण भरत लाल ने बताया कि चीते के कारण खेती का काम ठप हो गया था, लेकिन अब इसके वापस जाने से लोगों ने सुकून महसूस किया है।

सुरक्षित प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के अनुसार, “चीते की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। शुक्रवार को अनुभवी डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे कूनो में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए भेज दिया गया है।”

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now