छात्राओं की सुरक्षा के लिए एसएसपी सख्त, मनचलों की अब खैर नहीं


नैनीताल/हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया जाए और छात्राओं से बदसलूकी करने वाले मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्कूल खुलने और बंद होने पर रहेगी कड़ी निगरानी एसएसपी ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों और सीपीयू को निर्देशित किया है कि स्कूल शुरू होने और छुट्टी के समय पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसका उद्देश्य न केवल यातायात को सुचारु बनाना है, बल्कि अभिभावकों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना भी है।

पुलिस ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के मंत्र इसी अभियान के तहत हल्द्वानी में यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे और महिला उपनिरीक्षक आरती ने छात्राओं से संवाद किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को डायल 112 और महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या छेड़छाड़ की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अब सड़कों पर हुड़दंग करने वाले मनचलों की ‘जमकर कुटाई’ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now