साइबर अपराध और अवैध बजरी खनन पर पुलिस का सख्त रुख; एडीजी ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने के दिए कड़े निर्देश
न्यूज़ बॉडी: सवाई माधोपुर: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में है। एडीजी क्राइम विपिन कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को सवाई माधोपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
लंबित मामलों के लिए चलेगा विशेष अभियान निरीक्षण के दौरान एडीजी ने एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से उन मुकदमों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जो लंबे समय से लंबित हैं। एडीजी ने निर्देश दिए कि इन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।
साइबर क्राइम और अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस मीडिया से बात करते हुए एडीजी क्राइम ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से अपग्रेड होना होगा। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और अवैध बजरी खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई गई, तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।