ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में ठेका प्रथा पर घिरी सफाई व्यवस्था, जांच की मांग


जिला कलेक्टर कानाराम को पूर्व जिला परिषद सदस्य लाली देवी गुर्जर ने दिया ज्ञापन; वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के बहाली की मांग

सवाई माधोपुर:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में पूर्व जिला परिषद सदस्य लाली देवी गुर्जर के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में सफाई व्यवस्था के लिए ठेका प्रथा को समाप्त कर पूर्व में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल करने व सफाई व्यवस्था की ठेका प्रणाली के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया व वार्ता की।

पूर्व जिला परिषद सदस्य लाली देवी गुर्जर ने बताया कि जिला कलेक्टर कानाराम से वार्ता कर ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में कार्यरत 34 परिवारों के सफाई कर्मचारी जो पिछले 30–40 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे थे उन्हें वापस अपनी सेवा में बहाल करने की मांग की, साथ ही ठेका प्रथा के नाम पर चौथ का बरवाड़ा की सफाई व्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक होना बताया व ठेका प्रथा व सफाई व्यवस्था के नाम पर सरकार के लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच की मांग की। लाली देवी गुर्जर ने कहा कि ठेका प्रथा लागू होने के बाद गांव की सफाई व्यवस्था खराब हो गई है। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए जांच में दोषी जनप्रतिनिधि व कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। शिष्टमंडल में सुनील हरिजन, गजेंद्र हरिजन, पप्पू हरिजन,सतीश हरिजन, गीता हरिजन, सुनीता हरिजन, शीला हरिजन, शारदा हरिजन, मंजू हरिजन, मधु हरिजन, मंजू हरिजन, सीता माया, सरोज आदि वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now