नदबई: बाइक के सामने गाय आने से बड़ा हादसा, दादी-पोता गंभीर रूप से घायल

डहरा मार्ग पर मैरिज होम के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला भरतपुर रेफर

नदबई (भरतपुर): नदबई-डहरा सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक मैरिज होम के समीप अचानक चलती बाइक के सामने गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दादी और उनका पोता लहूलुहान होकर घायल हो गए। घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया है।

गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, नदबई तहसील के गाँव नगला खटोटी निवासी मंजू (55) पत्नी सत्यपाल अपने पोते के साथ बाइक पर सवार होकर नदबई शहर आ रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक डहरा रोड स्थित एक मैरिज होम के पास पहुँची, तभी अचानक एक गाय सड़क पर सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई।

मौके पर उमड़ी भीड़, अस्पताल में कराया भर्ती हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय राहगीरों व कॉलोनीवासियों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल दादी-पोते को संभाला और लहूलुहान हालत में निजी वाहन की मदद से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुँचाया।

हालत गंभीर होने पर भरतपुर रेफर अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के चेहरे और हाथ में गहरी व गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पोते को मामूली चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now