दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, गुरुजनों का सम्मान कर भोजन एवं स्टेशनरी वितरित की।
भीलवाड़ा। जिला माहेश्वरी महिला संगठन, भीलवाड़ा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग विशेष विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद नगर में श्रद्धा, सेवा और सम्मान के भाव के साथ ‘गुरु वंदन-अभिनंदन समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा दिव्यांग बच्चों के साथ सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदन के साथ हुआ। विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने मंत्र एवं श्लोक वाचन कर उपस्थित सभी अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद बच्चों ने योग एवं प्राणायाम की प्रेरणादायी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन, बांटी स्टेशनरी
संगठन की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों को एक समय का भोजन कराया गया तथा स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस सेवा कार्य की सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने सराहना की।
सेवाश्रम की सेवा गतिविधियों की दी जानकारी
समारोह की मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी तथा विशिष्ट अतिथि दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सीमा कोगटा रहीं।
सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग विशेष विद्यालय की अध्यक्षा मधु काबरा ने विद्यालय की स्थापना, दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
सेवा कार्यों की हुई सराहना
जिलााध्यक्ष भारती बाहेती ने बताया कि मुख्य अतिथि ममता मोदानी ने सेवाभाव से संचालित विद्यालय की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए संचालक मंडल के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन जिला सचिव निशा कांकाणी ने किया।
अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएं रहीं उपस्थित
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रकल्प प्रमुख डॉ. चेतना जागेटिया तथा बाल एवं ग्राम विकास समिति की जिला सह-संयोजिका रेखा लढ़ा ने सभी अतिथियों, गुरुजनों एवं संगठन की सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मान कंवर काबरा, मधु काबरा, राखी राठी, रीना डाड, मीनू रंधावर, वीणा मोदी, विनीता तोषणीवाल, वंदना नवाल, अनु मोदी, राधा न्याती, मधु समदानी, रंजना बिड़ला, चंदा जागेटिया, सुमन असावा एवं ललिता राठी सहित संगठन की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
गुरु पूर्णिमा पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संस्कार और गुरु सम्मान का प्रेरक उदाहरण बनकर समाज को सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।