हैंडपंप मिस्त्री संघ की बैठक आयोजित


बौंली, बामनवास।  मलारना डूंगर एवं बौंली उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत हैंडपंप मिस्त्री संघ की बैठक बौंली मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया बैठक के दौरान सर्वसम्मति बन जाने पर राम अवतार मीणा निवासी कोडियाई को अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश पुरबिया निवासी मलारना चौड को उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र शर्मा निवासी लाखनपुर को कोषाध्यक्ष एवं बसराम मीणा को महामंत्री बनाया गया है कार्यकारिणी का विस्तार आगामी 5 अप्रैल शुक्रवार को मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय के छतरी वाले बालाजी पर आयोजित बैठक में किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now