भक्ति ज्ञान और वैराग्य की गूंज में डूबेगा पूरा क्षेत्र 7 दिन होगी दिव्या कथाएं
प्रयागराज, राजदेव द्विवेदी। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा धरा गांव से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए झगरा बरिया नदी घाट से आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर आगे बढ़ीं।श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें परिवारजन और श्रद्धालु शामिल हुए। इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया, और वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह दिव्य आयोजन नवनिर्मित गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर द्विवेदी परिवार के तत्वाधान में किया जा रहा है। प्रसिद्ध कथावाचक वृंदावन निवासी रामबरन जी महाराज के मुखारविंद द्वारा भक्ति ज्ञान और वैराग्य की रसधार बहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से शुरू है। कथा का समापन शुक्रवार 31 अक्टूबर को हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। इस पवित्र अवसर पर द्विवेदी परिवार ने समस्त ग्राम वासियों व श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि उचित समय निकालकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। कथा श्रोता नरेंद्र धर द्विवेदी एवं राजकुमारी द्विवेदी ने बताया कि परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से प्राप्त इस दिव्य श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर हवन कथा श्रवण और महाप्रसाद ग्रहण कर सभी भक्त पुण्य लाभ प्राप्त करें।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।