गंगापुर सिटी से 23 सितंबर को प्रस्थान होगी ध्वज यात्रा, 24 सितंबर को गंगापुर वालों की धर्मशाला में होगा विशाल भंडारा
गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में 23 सितंबर बुधवार को प्रातः 8 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार से इंदरगढ़ माता के भवन, जिला बूंदी के लिए तृतीय डाक ध्वज यात्रा एवं 44वीं मासिक यात्रा रवाना होगी। यात्रा के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी को रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ ध्वज यात्रा को रवाना किया जाएगा।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी ध्वज यात्रा
समिति के महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि ध्वज यात्रा कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार से रवाना होकर सैनिक नगर, उदेई मोड़, फव्वारा चौक, ट्रक यूनियन, ईदगाह मोड़ और मिर्जापुर होते हुए आगे जाएगी।
यात्रा के दौरान तलवाड़ा मोड़ अटल सेवा केंद्र के पास श्रद्धालु यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। वहीं दोपहर के भोजन के लिए भाड़ौती में भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
24 सितंबर को माता के भवन पर चढ़ाए जाएंगे ध्वज
24 सितंबर को प्रातः 7 बजे इंदरगढ़ मोड़ से सभी श्रद्धालु यात्री जुलूस के रूप में माता के भवन पहुंचेंगे। वहां श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी को ध्वज अर्पित किए जाएंगे तथा बिजासन माता को भोग-प्रसादी लगाई जाएगी।
इसके बाद प्रातः 9 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराया जाएगा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए बस की व्यवस्था
भक्त देवी चरण गर्ग ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस एवं वाहन व्यवस्था ईदगाह मोड़ से रखी गई है। उन्होंने माता रानी के सभी भक्तों से ध्वज यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में ध्वज यात्रा में शामिल होने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।