गंगापुर सिटी से 25 जुलाई को इंदरगढ़ यात्रा, जागरण व 26 को विशाल भंडारा


मां बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में सैकड़ों श्रद्धालु इंदरगढ़ रवाना होंगे, जागरण, ध्वजा यात्रा और भंडारे का होगा आयोजन।

गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में 25 जुलाई को इंदरगढ़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गंगापुर सिटी एवं आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु बसों के माध्यम से मां बिजासन के दरबार, इंदरगढ़ (जिला बूंदी) के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान विशाल भगवती जागरण, ध्वजा यात्रा एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

25 जुलाई को बसों से रवाना होंगे श्रद्धालु

समिति के महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि 25 जुलाई (शनिवार) को शाम 4 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने से श्रद्धालुओं का जत्था बसों के माध्यम से इंदरगढ़ के लिए प्रस्थान करेगा।

उन्होंने बताया कि उसी दिन रात्रि 9 बजे से गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में माता रानी का भव्य दरबार सजाकर विशाल भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु माता की आराधना करेंगे।

26 जुलाई को निकलेगी ध्वजा यात्रा

26 जुलाई (रविवार) को प्रातः 7 बजे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ हाथों में ध्वजा लेकर माता बिजासन के मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। दर्शन के उपरांत माता रानी को भोग अर्पित किया जाएगा तथा कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा।

मंदिर परिसर में होगा विशाल भंडारा

कार्यक्रम के अंतर्गत बिजासन माता मंदिर परिसर के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक माह गंगापुर सिटी एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा मां बिजासन के दरबार में भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाता है। यह धार्मिक परंपरा लगातार श्रद्धा एवं भक्ति के साथ निभाई जा रही है।

समिति से जुड़े देवी चरण गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा, जागरण एवं भंडारे में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *