ज्योलीकोट में डायरिया पीलिया के प्रकोप पर ब्लॉक प्रमुख का निरीक्षण


हल्द्वानी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का जाना हाल, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज और अलग वार्ड की व्यवस्था के निर्देश

नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 20 किलोमीटर दूर भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ज्योलीकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। विगत दिनों इन क्षेत्रों के लोगों को डायरिया, पीलिया आदि बीमारियों के चलते उपचार के लिए हल्द्वानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अस्पतालों में भर्ती मरीजों का जाना हालचाल

ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट निरीक्षण के लिए हल्द्वानी पहुंचे और विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत को मरीजों के बेहतर इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता

मरीजों से मुलाकात के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर और त्वरित उपचार दिया जाए। मरीजों की नियमित जांच भी की जाएगी।

उन्होंने साफ किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर उपचार मिले और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए, इस दिशा में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आयुष्मान कार्ड से तत्काल और निःशुल्क उपचार

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अब किसी भी पात्र मरीज को आयुष्मान कार्ड से उपचार के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ रश्मि पंत को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले सभी पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के तहत तत्काल और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुके।

बेस अस्पताल में अलग वार्ड की व्यवस्था

इसके साथ ही डायरिया और पीलिया प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी में अलग वार्ड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। इस वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं नोडल डॉक्टर भी तैनात रहेंगे, ताकि प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

हेल्प डेस्क और नोटिस बोर्ड पर संपर्क नंबर होंगे चस्पा

जनता की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने अस्पताल में हेल्प डेस्क एवं नोटिस बोर्ड पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के नाम और उनके संपर्क नंबरों की सूची चस्पा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या परेशानी होने पर आम जनता सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता समय पर मिल सकेगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *