जीव दया की शपथ: भीलवाड़ा के राजकीय विद्यालय पुर में ‘परिंडा बांधो अभियान’ का हुआ आगाज
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जीवन में सभी जीवों के प्रति करुणा और प्रेम रखना मानवता का परम धर्म है। पशु-पक्षी प्रकृति का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके कष्ट को अपना मानकर दूर करना ही एक संतुलित समाज की पहचान है। यह विचार गोकुल डेयरी के प्रबंधक अशोक चौबे ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में करुणा क्लब द्वारा आयोजित ‘परिंडा बांधो अभियान’ के शुभारंभ पर व्यक्त किए।
पक्षी सेवा के लिए छात्राओं ने ली शपथ करुणा केंद्र भीलवाड़ा के महामंत्री एवं प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी ने इस अवसर पर छात्राओं को जीव मात्र के प्रति करुणा रखने की शपथ दिलाई। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पेड़ों पर चुग्गा-पात्र और परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी डाला गया। जोशी ने बताया कि क्लब की सदस्य छात्राएं अब अपने घरों की छतों और आसपास के पेड़ों पर भी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करेंगी।
इस कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष गोविंद व्यास, भावना शर्मा, संगीता व्यास, सुनीता पलोड़, सीमा सेन और चंद्रप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें: