सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 12 जुलाई तक बढ़ाई अंतिम तिथि


सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 12 जुलाई तक बढ़ाई अंतिम तिथि

बयाना, 8 जुलाई। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से इन दिनों आवेदन लिए जा रहे हैं। लेकिन आवेदन करने में छात्र-छात्राएं कम रुचि दिखा रहे हैं। इसे देखते हुए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। जबकि पहले अंतिम तिथि 5 जुलाई थी। राजकीय पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल महेंद्र कुमार ने बताया कि अब प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं ईमित्र के माध्यम से मूल दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now