सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव: लीलाराम सबनानी ने भरा नामांकन, बापूनगर में मिला जनसमर्थन


बापूनगर के सिंधु धाम में समाजजनों ने किया भव्य स्वागत, युवाओं और मातृ शक्ति से संवाद कर समाज विकास का संकल्प दोहराया।

भीलवाड़ा। सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लीलाराम सबनानी ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने बापूनगर स्थित सिंधु धाम में सिंधी समाज के सैकड़ों लोगों, युवाओं एवं मातृ शक्ति के साथ संवाद किया, जहां समाजजनों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करते हुए भारी जनसमर्थन व्यक्त किया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लीलाराम सबनानी ने समाज के विकास को लेकर युवाओं एवं महिलाओं से सुझाव लिए और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि समाज उन्हें अध्यक्ष बनने का अवसर देता है तो शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं के सशक्तिकरण और समाजहित के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

युवाओं और मातृ शक्ति से किया संवाद

कार्यक्रम में लीलाराम सबनानी ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से भी समाज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लक्ष्मण लालवानी, चंद्रप्रकाश चंदवानी, सतीश सोनी, पवन ठाकुर, हेमंत धनवानी, ओमप्रकाश दीवानी, दीपक चंदानी एवं हेमंत सबनानी (गुल्लू) सहित कई युवाओं ने अपने विचार रखे और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

व्यापारियों से किया जनसंपर्क, नामांकन किया दाखिल

नामांकन से पूर्व लीलाराम सबनानी ने शहर के आजाद चौक क्षेत्र में सिंधी व्यापारियों से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। व्यापारियों ने पुष्पहार, श्रीफल एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश देवानी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

कई गणमान्यजन रहे उपस्थित

नामांकन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में वीरूमल पुरसानी, पूर्व पार्षद इंदु बंसल, किरपालदास लखवानी, महेंद्र घबरानी, विनोद झूरानी, गोपाल पमनानी, लक्ष्मणदास गुरनानी, भगवानदास भाटिया, शंकरलाल मेठानी, मनोहर बदलानी, राजकुमार केसवानी, खेमचंद साधवानी, राजकुमार गुरनानी, लालचंद भगत, आर.के. खोतानी, सुगनमल कलवानी, महेश खोतानी, ईश्वरलाल आसनानी, नानकराम जेठानी, परमानंद रामचंदानी, दर्शन आसवानी तथा चंद्रप्रकाश मोतियानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

सभी ने मेवाड़ी पाग, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर लीलाराम सबनानी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश मानवानी ने किया। अंत में लीलाराम सबनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संकल्प “सबका साथ, सबका विश्वास और सिंधी समाज का विकास” है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *