CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने उसी दिन खोजा मोबाइल, महत्वपूर्ण डाटा और नजदीक आती परीक्षाओं के चलते फोन मिलने पर युवती को मिली राहत
नैनीताल। नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में खोया हुआ Samsung मोबाइल फोन पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर युवती आशा भट्ट ने नैनीताल पुलिस और CCTV कंट्रोल रूम की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र की आशा भट्ट का Samsung मोबाइल फोन कहीं खो गया था। मोबाइल खोने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और मोबाइल की तलाश शुरू की।
CCTV फुटेज की मदद से बरामद किया मोबाइल
पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी जितेंद्र, सलीम और कांस्टेबल राजेश सिंह ने संबंधित क्षेत्र के CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिसकर्मियों की तत्परता और CCTV कैमरों की प्रभावी निगरानी के परिणामस्वरूप खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया।
इसके बाद मोबाइल फोन आशा भट्ट को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल खोने के दिन ही फोन वापस मिलने से युवती को काफी राहत मिली।
महत्वपूर्ण डाटा और परीक्षाओं के कारण फोन मिलना रहा खास
आशा भट्ट ने बताया कि मोबाइल में उनका महत्वपूर्ण डाटा मौजूद था और उनकी परीक्षाएं भी नजदीक हैं। ऐसे में फोन खो जाने से उन्हें परेशानी हो रही थी। मोबाइल फोन उसी दिन वापस मिल जाने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें काफी राहत मिली है।
उन्होंने कांस्टेबल राजेश सिंह सहित पुलिस कंट्रोल रूम की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:

नैनीताल, उत्तराखंड
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।