संगठन विस्तार के तहत तुषार गौड़ को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई नियुक्तियों की घोषणा
करौली। बजरंग एवं गौ सेवा समिति सूरौठ, राजस्थान की ओर से संगठन विस्तार के तहत जिला करौली की सूरौठ तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवीन पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए यश सिंघल को सूरौठ तहसील अध्यक्ष और तुषार गौड़ को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्तियों की घोषणा समिति के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश शर्मा उर्फ गौरी पंडित, प्रदेश सचिव केशव शर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राम पांडा सहित समिति के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में की गई।
प्रदेश और जिला पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला करौली के उपाध्यक्ष आरव महावर एवं जिला संयोजक विवेक बजरंगी भी मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
गौ सेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद
समिति पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यश सिंघल और तुषार गौड़ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ गौ सेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
समिति की ओर से स्पष्ट किया गया कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्तियां आज से प्रभावी मानी जाएंगी।
यह भी पढ़ें:
Karauli, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।