केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मनोज कुनकटा ने की मुलाकात


गंगापुर सिटी को जिले की सौगात देने एवं विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग

गृहमंत्री से मिलकर गंगापुर सिटी में विकास की संभावनाओं एवं क्षेत्र के विकास की मांग की

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने गंगापुर सिटी को जिला बनाने की मांग की तथा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर चर्चा की। गुजरात के अहमदाबाद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निजी आवास पर भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने मुलाकात की। दीपावली एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।भगवान त्रिनेत्र गणेश की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने गंगापुर सिटी को जिले की सौगात देने एवं विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग रखी। गृहमंत्री से मिलकर गंगापुर सिटी में विकास की संभावनाओं एवं क्षेत्र के विकास की मांग की।
साथ ही भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने गृहमंत्री अमित शाह से गंगापुर सिटी को जिला बनाने की तथा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर चर्चा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मनोज कुनकटा ने की मुलाकात

भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने कहा कि गृह मंत्री जी द्वारा मेरे को जो आत्मीय सम्मान मिला, वह मेरे ह्रदय को गहराई से छू गया। मुझे उनसे मिलने का अवसर एवं सौभाग्य प्राप्त हुआ। अमित शाह का स्नेह और आत्मीयता दिखी। इस मुलाकात के दौरान साथ समय बिताना और उनकी बातें सुनना एक अद्भुत अनुभव था। यह एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने मुझे और अधिक प्रेरित किया। मैं गृहमंत्री के इस स्नेहपूर्ण भाव के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करता हूँ। मनोज कुनकटा ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पत्नी सोनल शाह, आई सी सी अध्यक्ष जय शाह,मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, विधान सभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष  जगदीश विश्वकर्मा,उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now