रामलीला मंचन के रंगकर्मी मुकेश, व दीपक को मातृ शोक


नैनीताल। सरोवर नगरी नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मंचन के रंगकर्मी मुकेश जोशी व दीपक जोशी की माता खष्टी जोशी के निधन हो जाने पर समिती के तमाम सदस्यों ने शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से विनती की हे प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान बनाये रखना। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुःख सहने की हिम्मत प्रदान करना। इस दौरान डीएसबी कॉलेज के कूटा संघ के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया। यहाँ बता दें 79 वर्षीय खष्टी जोशी कुछ समय से बीमार चल रही थी। जिनका निधन आज सुबह हो गया। उनकी शव यात्रा तारा कॉटेज 7 नंबर उनके निवास स्थान से शुरू हुई जिनका पाइंस श्मशान घाट में हिन्दू रीति रिवाज के हिसाब से दाह संस्कार किया गया। उनके पुत्र मुकेश जोशी, व दीपक जोशी ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के अलावा रामलीला समिति के सदस्यों समेत परिजन लोग मौजूद रहे। खष्टी जोशी अपने पीछे विवाहित पुत्रियों एवं अपने पुत्र मुकेश जोशी , दीपक जोशी समेत भरे पूरे परिवार को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गई।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now