बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड के साथ हुए प्रशासनिक अन्याय की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर बौंली उपखंड के आईएफडब्ल्यूजे के मुख्य संरक्षक श्रद्धा ओम त्रिवेदी के नेतृत्व में उपखंड अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने 10 अप्रैल शुक्रवार को बौंली एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में अंकित किया गया है कि जैसलमेर में पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड के पिछले 22 वर्षों से संचालित रेस्टोरेंट को बिना लिखित आदेश, न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद भी प्रशासन द्वारा 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी द्वारा रेस्टोरेंट को ध्वस्त करने के कारण सवा करोड रुपए का नुकसान हो गया, इसको लेकर राजस्थान के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है एवं इसके विरोध में 29 मार्च से जयपुर में पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बालोतरा, पचपदरा की प्रस्तावित यात्रा के दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल से प्रत्यक्ष मिलने का समय मांगा गया है।

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।