नदबई में आपसी विवाद के बाद फायरिंग, छोटे भाई ने बड़े भाई पर किए तीन राउंड फायर


बरबारा गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद छोटा भाई दो साथियों के साथ फरार, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए

नदबई। नदबई क्षेत्र के गांव बरबारा में शनिवार को दिनदहाड़े आपसी विवाद के चलते दो भाइयों के बीच फायरिंग होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस सीओ भवानी सिंह शेखावत व थाना प्रभारी अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने जिला एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। साथ ही आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।

छोटे भाई पर बड़े भाई पर फायरिंग करने का आरोप

विभागीय सूत्रों के अनुसार, बरवारा निवासी कोमल सिंह पुत्र मोहन सिंह अपने गांव में स्थित परचून की दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई चन्द्रभान सिंह उर्फ छोटू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया।

आरोप है कि मारपीट करने के बाद तीन राउंड फायर किए गए। इसके बाद चन्द्रभान सिंह उर्फ छोटू अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

तीन राउंड फायरिंग के बावजूद कोई घायल नहीं

गनीमत रही कि तीन राउंड फायरिंग होने के बावजूद किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद पुलिस ने जिला एफएसएल टीम की सहायता से मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।

वहीं, पुलिस टीम ने घटनास्थल के समीपवर्ती मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को आरोपियों का पता लगाने में सफलता नहीं मिली।

पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *