सुहावने मौसम के बीच अचानक तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर बहा पानी और नैनी झील में पहुंचा कचरा
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल और उसके आसपास सुबह से मौसम बड़ा ही सुहावना बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी मौसम का आनंद लेते हुए मौज-मस्ती में मशगूल नजर आ रहे थे। पर्यटक नौकाविहार का लुत्फ उठा रहे थे।
इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा कि तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी मूसलाधार बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
अचानक बारिश से सड़कों पर बहने लगा पानी
मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल के तमाम स्थानों पर बरसात का पानी सड़कों पर बहने लग गया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर पहले तक सुहावने मौसम का आनंद ले रहे लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए।
नैनीताल के मौसम को लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि “नैनीताल का मौसम और बम्बई का फैशन कब बदल जाए, कोई कह नहीं सकता।” यहां मौसम के अचानक बदलने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह मौसम सुहावना था और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ बढ़ी ठंड, नालियों का पानी झील में पहुंचा
मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल में ठंड भी बढ़ने लग गई। वहीं बारिश के कारण नालियों का पानी बहकर नैनी झील में समा रहा है। नालियों के पानी के साथ कूड़ा-करकट भी झील में पहुंच रहा है, जिससे झील में गंदगी जाने की स्थिति बनी हुई है।
अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशान किया, वहीं मौसम में ठंडक भी बढ़ा दी।
यह भी पढ़ें:

नैनीताल, उत्तराखंड
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।