दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने 39 वर्षों की गौरवशाली रेलवे सेवा और सामाजिक योगदान को किया सम्मानित।
गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे के कर्मठ कर्मचारी नरेंद्र कुमार जैन ‘नृपत्या’ के 31 जुलाई 2026 को होने वाले गौरवशाली रेल सेवा निवृत्ति के अवसर पर उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
श्री नरेंद्र कुमार जैन ने 26 मई 1987 को भारतीय रेलवे सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने लगभग 39 वर्षों तक एमसीएफ, टीआरएस, ट्रिप शेड, सवाई माधोपुर में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रदान कीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन तथा हिंद मजदूर सभा के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों के लिए भी निरंतर कार्य किया।
सामाजिक सेवा में निभाई अग्रणी भूमिका
रेलवे सेवा के साथ-साथ श्री नरेंद्र कुमार जैन सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रेलवे स्टेशन पर वर्षों से संचालित निःशुल्क जल सेवा, सामाजिक सेवा अभियानों, धार्मिक आयोजनों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का सफल नेतृत्व किया।
उन्होंने श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन परिसर में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापना सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।
कई प्रतिष्ठित सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित
उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं एवं समर्पित कार्यशैली को देखते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने उन्हें “स्टार ऑफ द ईयर–2026” सम्मान तथा “जिन शासन प्रभावना सारथी सम्मान” सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया है।
ग्रुप ने दी मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री नरेंद्र कुमार जैन ‘नृपत्या’ के स्वस्थ, सुखद, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान महावीर से उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। ग्रुप ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनका अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी समाज को निरंतर मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।