मनोनीत सदस्यों ने को दिलाई शपथ


सवाई माधोपुर 2 अप्रैल। सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अशोक बड़जात्या की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से सदस्यों को मनोनीत किया गया।
शहर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अग्रवालान नसिया मंदिर में रविवार को चुनाव अधिकारी निर्मल जैन बड़जात्या ने मनोनीत सदस्य राजेंद्र झांझरी, महावीर छाबड़ा, स्वतंत्र पांड्या व प्रवीण जैन को भगवान संभवनाथ के चित्रपट्ट के समक्ष पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सकल दिगंबर जैन समाज एवं सर्वार्थ सिद्धि नवयुवक मंडल रणथंभौर के तत्वावधान में णमोकार मंत्र व भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया। वहीं सेवा मंडल चमत्कारजी के तत्वावधान में भक्तामर स्त्रोत का पाठ कर 48 दीपकों से दीपार्चना की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now