शिक्षको की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ आन्दोलन की राह पर


कुशलगढ़ अरुण जोशी: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कुशलगढ़ के शिक्षकों ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण नहीं होने से आज मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। उपशाखा अध्यक्ष पृथ्वीसिंह पडवाल एवं मंत्री कन्हैयालाल निनामा ने बताया कि जिला सभाध्यक्ष दिग्पाल सिंह राठौड़ एवं जिला उपाध्यक्ष भरतकुमार माधविया के निर्देशन में ज्ञापन दिया गया । ध्यातव्य है कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों का समय-समय पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट किया गया, मगर खेल जनक है कि सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। जिससे आज़ शिक्षक समुदाय सरकार की नितियों को लेकर आक्रोशित एवं उद्वेलित है । आज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा पूरे राजस्थान के 323 उपखंडों पर आन्दोलन के प्रथम चरण के ज्ञापन दिए जा रहे हैं । दूसरे चरण में राजस्थान के सभी विधायकों को शिक्षकों की वाजिब मांगों से रुबरु करवाया जाएगा।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय केवल कुशलगढ़ ब्लॉक का ही नहीं अपितु जिले एवं राज्य का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है, लेकिन सरकार शिक्षकों की वाजिब मांगों पर ध्यान नहीं दे रहीं हैं । शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने पांच सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया है। जिसमें शिक्षकों के स्थानांतरण पर से प्रतिबंध हटाने, शिक्षकों की सभी स्तरों की पदोन्नति करना ख़ास कर तृतीय श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति न्यायालय में लम्बित है उसे विधी सम्मत त्वरित निस्तारण करवाएं, शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए, छ्ठे एवं सातवें वेतन आयोग की वेतन आयोग की मंशानुरूप वेतनमान देकर तृतीय श्रेणी एवं प्रबोधको की वेतन विसंगति को दूर किया जाए
आदी मांगों का ज्ञापन उपखंड मुख्यालयों के शंकरलाल मईडा तहसीलदार को नारे ,, वेतन विसंगति दूर करो, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करो , शिक्षकों के रिक्त पद शिघ्र भरो , तृतीय श्रेणी शिक्षको की पदोन्नति चालु करो,, शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिन्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए दिया गया।ज्ञापन देने वालों में निलम मुणिया, रमेश सूरावत, तोलचन्द वसुनिया, सीताराम सेनी महेंद्र सिंह राठौड़, मधुबाला राव, दुलेसिह मईडा, भाग्यवान सिंह राठौड़,मानसिंह डामोर, लोकेंद्र गांधी मीरा कुमारी मच्छार, सुभाष चन्द्र नाहटा, सीमा पंड्या, रमेश चंद्र मच्छार,संजय जोशी, प्रितेश दोशी, उदयसिह गणावा, दिव्या पंड्या, प्रेमसिंह गणावा,सारिका सूरावत , निलेश पंचोली, आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन नगर संगठन मंत्री संजय जोशी ने किया ।।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now