संभागीय अध्यक्ष के के ग्वालजी की अनुशंसा पर श्री कमलेश पालीवाल मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) के नाथद्वारा तहसील अध्यक्ष नियुक्त


राष्ट्रीय कोर कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस चौधरी ने दी शुभकामनाएं

नाथद्वारा। अपार हर्ष के साथ राजस्थान प्रदेश कोर कमेटी मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) ने संभागीय अध्यक्ष के के ग्वालजी की अनुशंसा पर श्रीमान कमलेश पालीवाल जी को तहसील अध्यक्ष, नाथद्वारा, राजस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन द्वारा जारी पद्नियुक्ति सूचना में बताया गया कि संभागीय अध्यक्ष के के ग्वालजी द्वारा श्री पालीवाल की सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना को देखते हुए नाम प्रस्तावित किया गया था, जिसे राष्ट्रीय कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। श्री कमलेश पालीवाल जी के नेतृत्व में पूरे भारत में मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) के उद्देश्य मानव कल्याण को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यभार रहेगा। संगठन मानवाधिकारों के संरक्षण, पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीमान कमलेश पालीवाल जी को पद की जिम्मेदारी सम्भालने पर राष्ट्रीय कोर टीम व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस चौधरी की तरफ से उज्जवल भविष्य की अनन्त शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस चौधरी ने कहा कि संभागीय अध्यक्ष के के ग्वालजी की अनुशंसा और श्री पालीवाल के अनुभव व सामाजिक सक्रियता से नाथद्वारा तहसील क्षेत्र में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंदों को त्वरित सहयोग मिलेगा। ADCA का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है।

श्री कमलेश पालीवाल ने इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं संभागीय अध्यक्ष के के ग्वालजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे और नाथद्वारा क्षेत्र में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now