प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए मध्यम बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, मुख्य रूप से निम्नलिखित जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है: आज़मगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर, भदोही, और प्रतापगढ़,बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहाँपुर, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र। 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कमजोर निर्माणों, पेड़ों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुँचा सकती हैं। विशेष रूप से किसानों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि इस समय कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल कटाई के अंतिम चरण में है या खुले में रखी है। तेज हवा और बारिश से फसल के भीगने और गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली कड़कने के समय पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लें। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।