न्यायिक कर्मचारीगण की योग्यता संवर्धन हेतु ई.सी.टी. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


सवाई माधोपुर| माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित ई-कमेटी के तत्वावधान में राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायिक कर्मचारीगण की योग्यता संवर्धन हेतु एक दिवसीय ईसीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री देवेन्द्र दीक्षित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य की चुनौती का सामना करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की महती आवश्यकता है। चूंकि न्याय प्रणाली धीरे-धीरे ऑनलाईन मोड की ओर बढ रही है, इस हेतु विकसित सोफ्टवेयर्स के अपडेशन के सम्बन्ध में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस दौरान कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रियंका परीक, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मास्टर ट्रेनर श्रीमती रेशमा खांन, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 02, गंगापुर सिटी तथा सुश्री किरण प्रजापत, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 01, सवाई माधोपुर ने कर्मचारीगण को अद्यतन तकनीकों से अवगत कराया तथा कार्य के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान किया।
इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार शर्मा, वरिष्ठ मुंसरिम श्री अनिल कुमार जैन, सिस्टम ऑफिसर श्री तुलसीराम स्वर्णकार, श्री राजेन्द्र कुमार नामा, देवदत्त मीना, राकेश सिंह गुर्जर सहित न्यायक्षेत्र के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now