स्नोव्यू मार्ग में जाम के झाम से पैदल चलने वाले लोगों को हुई बड़ी परेशानी


नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। सरोवर नगरी ऊँचाई वाले पर्यटक स्थल स्नोव्यू को जाने वाले मार्ग मालड़न कॉटेज से लेकर ब्रेसाइड तक इस कदर वाहनों का जाम लग गया। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मार्ग वाहनों के लिए न होकर पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाया गया है ऐसा लोगों का कहना है।
जबकि इस मार्ग में यूटिलिटी ,चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन इस कदर दौड़ते हैं कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। जबकि इस मार्ग से छोटे छोटे बच्चे स्कूल को जाते हैं अलबत्ता आज रविवार अवकाश होने से इस मार्ग में आवाजाही कम रही पर जो लोग इधर उधर अपने काम से जा रहे तो उनको जाम के झाम से रूबरू होना पड़ा। यहाँ यह भी बताते चलें कई मार्गों पर निर्माण कार्य चल रहा है इस वजह से भी वाहनों का जाम लग रहा है।


यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र हुए सेवानिवृत्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now