प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर मांडा थाना क्षेत्र के दिधिया चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में राह चलते व्यक्ति की हाइड्रा वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर दिधिहा चौराहे के पास हुआ, जहां नरवर चौखटा निवासी राम निषाद किसी कार्य से आए थे। जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें बिना जानकारी दिए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निषाद परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।