संभावित बाढ़ को देखते हुए अपर जिलाधिकारी विनीता सिंह ने स्लुज गेट और पम्पिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रयागराज। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने गुरुवार को शहर के विभिन्न पम्पिंग स्टेशनों और स्लुज गेटों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एडीएम ने बक्शी बांध स्लुज गेट, अल्लापुर पम्पिंग स्टेशन, मोरीगेट पम्पिंग स्टेशन, यमुना बैंक रोड बांध नंबर-02 स्लुज गेट तथा यमुना बैंक रोड गेट नंबर-9 पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पम्पिंग स्टेशनों की क्रियाशीलता और आपात स्थिति में उनकी उपयोगिता की जानकारी ली।
रखरखाव पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पम्पिंग स्टेशनों के नियमित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को ग्रीसिंग, ऑयलिंग, पेंटिंग सहित आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं आनी चाहिए और सभी उपकरण पूरी क्षमता के साथ कार्य करने की स्थिति में रहें।
बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा
एडीएम विनीता सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।